Dehradun News

देहरादून में बढ़ रहा क्राइम: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की SSP से मुलाकात, कर दी ये मांग

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अजय सिह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देहरादून शहर, ऋषिकेश और विकासनगर में महिलाओं की लगातार हो रही निर्मम हत्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की SSP से मुलाकात

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राजधानी क्षेत्र के बीचों बीच इस प्रकार की जघन्य घटनाओं का लगातार सामने आना अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी में महिलाओं की नृशंस हत्याएं राज्य की कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं और सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती हैं।

ज्योति रौतेला ने कहा कि यदि समय रहते इन घटनाओं पर प्रभावी और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं देवभूमि उत्तराखंड की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित करने का कार्य करेंगी। रौतेला ने कहा महिलाओं के मन में भय और असुरक्षा का माहौल बनना किसी भी संवेदनशील समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।

आरोपियों पर की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केवल दावों की बजाय ठोस और ज़मीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और। रौतेला ने कहा यदि प्रशासन द्वारा जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महिला कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें: देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

SSP ने किया कांग्रेस को आश्वस्त

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि सभी मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें