Big NewsDehradun

देहरादून के पलटन बाजार में मर्डर: गर्दन काटकर युवती को उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पलटन बाजार के मच्छी बाजार कोतवाली इलाके में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।

देहरादून के पलटन बाजार में युवती की गर्दन काटकर हत्या

युवती का शव पलटन बाजार के मच्छी बाजार कोतवाली इलाके से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती अपने घर से बाहर निकली थी। इस दौरान वह एक युवक से बात कर रही थी। तभी युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान आकाश कुमार (27) पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में महिला की सनसनीखेज हत्या, दरवाजा खोलते ही सीने में मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button