
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। जहां पर रामलीला मंचन के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पुलिस को वहां पहुंचा दिया।
दरअसल रामलीला के दौरान श्रीराम का बाण लगने से रावण अंधा हो गया। जिसके चलते रावण की आंख की रोशनी ही चली गई। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। इसके बाद राम का रोल निभा रहे कलाकार पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

श्रीराम ने बाण मारकर रावण को किया अंधा!
दरअसल ये घटना दो महीने पहले की है। 13 नवंबर 2025 की देर रात करीब 12:30 बजे सोनभद्र में एक रामलीला मंचन चल रहा था। मलीला में राम-रावण युद्ध वाला सीन चल रहा था।
इस दौरान राम की भूमिका निभा रहे नैतिक पांडेय ने स्किप्ट के मुताबिक तीर चलाया। अब वो तीर गलती से सीधे रावण का किरदार निभा रहे कलाकार सुनील कुमार की आंख में लग गया। तीन लगते ही वो दर्द से चिल्ला उठे और मंच पर ही गिर गए। ये द्रश्य देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रावण की आंख की रोशनी चली गई
तुरंत ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाण लगने से सुनील कुमार की आंख की रोशनी चली गई। डाक्टरों के मुताबिक दूसरी आंख की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल अभी उनका इलाज चल रहा है।
जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज
अब चूकी सुनील कुमार SC/ST समुदाय से आते हैं। ऐसे में परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ऐसे में पुलिस ने SC/ST एक्ट समेत जान से मारने की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में केस फाइल किया। साथ ही रामलीला कमेटी के प्रबंधक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
सुनील ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील कुमार ने बताया कि वो 10 सालों से रावण का किरदार निभा रहे हैं। रात करीब 12 बजे राम-रावण युद्ध के दौरान ये हादसा हुआ।
सुनील के मुताबिक नैतिक पांडे ने बार-बार मना करने के बाद भी उनकी आंख पर बाण मारा। मना करने पर भी उन्होंने वहीं निशाना साधा। कोई द्वेष नहीं था फिर भी उन्होंने ऐसा किया। सहयोग करने की अपेक्षा की तो उन्होंने गालियां और धमकी दी। कमिटी में से भी किसी ने उनको सहयोग नहीं दिया।