Uttarakhand

प्री-SIR में 75% मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी, दूसरे चरण में इन पर रहेगा फोकस

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत उत्तराखंड (Uttarakhand News) में प्री एसआईआर (Pre-SIR) को लेकर 1 से 15 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए साल-2025 की मतदाता सूची से वर्तमान की मतदाता सूची में मैपिंग के संबंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि प्री SIR के तहत उत्तराखंड में 75% मतदाताओं की मैपिंग पुरी हो गई है।

PRE-SIR

प्री-SIR में 75% मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी

पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्री SIR के दूसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से की जाएगी। इस चरण में 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग की जाएगी।

दूसरे चरण में इनपर रहेगा फोकस

उन्होंने बताया कि इस बार महिला और युवा मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष फोकस होगा। कुछ जिलों में मैपिंग की प्रगति कम रही है। प्री SIR मैपिंग देहरादून और उधम सिंह नगर सबसे नीचे है। उधम सिंह नगर में जहां 59.64 % मैपिंग हुई है। तो वहीं देहरादून में मैपिंग का ये आकंड़ा 57.23 प्रतिशत तक ही पहुंच सका।

आसानी से सर्च करें 2003 की मतदाता सूची में नाम

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्री SIR फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में अपने बीएलओ का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए साल 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है। जिसमें लोग अपने विधानसभा इलाके, अपने पिता या पति के नाम से मतदाता क्रमांक और बूथ संख्या की जानकारी ले सकते है। इसके साथ ही गली, एरिया के नाम से भी मतदाता लिस्ट की जानकारी मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बीएल नियुक्त करने की अपील

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की गई थी। वर्तमान में प्रदेश के 12070 बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने राजनैतिक दलों से शतप्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें