National

वित्त मंत्री ने पेश किया Economic Survey 2025-26, GDP की दर इतने रहने के अनुमान

Economic Survey 2025-26: गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (finance minister nirmala sitharaman) की तरफ से संसद के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया गया। जिसमें अनुमान जताया गया है कि आने वाले वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी(GDP) ग्रोथ रेट 6.8 से 7.2 % के बीच रह सकता है।ये देश की मजबूत आर्थिक नींव और स्थिर विकास को दर्शाता है।

वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

हाल के सालों में किए गए नीतिगत सुधारों यानी Policy Reforms के असर को भी आर्थिक सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। इन्ही बदलावों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में करीब सात प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है। सर्वेक्षण के अनुसार देश के अंदरूनी हातात मजबूत हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी स्थिर बनी हुई है। जिसके चलते आर्थिक वृद्धि को लेकर फिलहाल अभी कोई जोखिम नजर नहीं आ रहा।

GDP की दर इतने रहने के अनुमान

दरअसल एक फरवरी को बजट 2026-27 पेश होने वाला है। इससे पहले ही संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इस आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में पिछले एक साल के दौरान सरकार के काम, देश की विकास गति, आर्थिक स्थिति आदि का विस्तार पूर्ण आकलन किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button