TrendingHighlight

रास्ता भटके बर्फबारी में 4 दिन तक पड़ा रहा युवकों के शव, रखवाली करता रहा कुत्ता, Video

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh News) के चंबा से एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। दरअसल 23 जनवरी को दो युवक माता के साथ मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।

हालांकि पहाड़ों में अचानक से मौसम बदला। तेज बर्फबारी ने हालत खराब कर दी। जिसके चलते दोनों युवक रास्ता भटक गए। पहाड़ी जगह में दृश्यता कम होने की वजह से चारों ओर मोटी बर्फ की परत जम गई। ठंड और थकान के चलते दोनों युवक घर नहीं पहुंचे। वहीं पर ही दोनो भाइयों की मौत हो गई।

रास्ता भटके बर्फबारी में 4 दिन तक पड़ा रहा युवकों के शव

दोनों युवकों की पहचान 19 साल का विकास राणा और उसके 13 साल का चचेरा भाई पीयूष के तौर पर हुई है। इस हादसे में जो दिल को झकझौर करने वाली बात सामने आई है वो है उनके पालतू कुत्ते की। अत्यधिक ठंड के कारण चार दिनों तक दोनों युवकों का शव वहीं पड़ा रहा।

रखवाली करता रहा कुत्ता

इन चार दिनों तक कुत्ता भी बिना खाए-पिए वहीं शवों के पास पहरा देने के लिए खड़ा रहा। वहां से उसने एक कदम भी नहीं हटाया और अपने मालिकों के शव की पहरेदारी करता रहा। जहां एक ओर दोनों युवकों की मौत का दुख है तो वहीं दूसरी तरफ कुत्ते की वफादारी ने सभी का दिल जीत लिया।

वीडियो ने यूजर्स को किया भावुक

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। लोग लगातार इमोशनल कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा, “ये वफादारी है… इंसान होता तो छोड़कर भाग जाता. यही फर्क है इंसान और जानवर में।” तो वहीं कई यूजर्स ने कुत्ते के लिए इलाज की मांग भी की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें