Entertainment

Animal Park: Ranbir Kapoor ने ‘एनिमल’ के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, डबल रोल में आएंगे नजर

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की सुपरहिट फिल्म एनिमल 2023 में रिलीज की गई थी। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। उसी बीच इस फिल्म के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क को भी अनाउंस कर दिया गया था। हालांकि अब रणबीर ने इस सीक्वल और फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं क्या?

Animal Park: Ranbir Kapoor ने ‘एनिमल’ के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क (Animal Park) का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा है। रणबीर ने एक बातचीत के दौरान इसपर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया, “सीक्वल ऑफिशियली बन रहा है, लेकिन प्रोडक्शन में अभी कुछ समय लगेगा।”

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अभी एक दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। साल 2027 से पहले सीक्वल की शूटिंग शुरू होना मुश्किल है। बता दें कि फिलहाल रणबीर भी अपने करियर के कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जिसमें रामायण (Ramayana) और लव एंड वॉर (Love And War) शामिल हैं।

फिल्म के होंगे तीन पार्ट

एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा, “डायरेक्टर अभी दूसरी फिल्म बना रहे हैं। हमें वa फिल्म 2027 में शुरू करनी है। इसमें अभी थोड़ा समय है।” एक्टर ने आगे कहा, “उन्होंने (रेड्डी वांगा) बस थोड़ा-बहुत बताया है कि वह फिल्म के साथ असल में क्या करना चाहते हैं। वह इसे तीन हिस्सों में बनाना चाहते हैं। दूसरे हिस्से का नाम एनिमल पार्क है।”

डबल रोल में आएंगे नजर

रणबीर ने अपने रोल के बारे में कहा, “यह बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि अब मुझे दो किरदार निभाने को मिलेंगे, विलेन और हीरो। तो यह बहुत ही एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है और डायरेक्टर भी बहुत ओरिजिनल हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।” ‘एनिमल पार्क’ को जहां एक्साइटमेंट पहले से है। तो वहीं रणबीर ने इस पर भी मुहर लगा दी कि इसका तीसरा पार्ट भी आएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें