Haridwar News

वसंत पंचमी पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, Har Ki Pauri में लगाई आस्था की डुबकी

आज यानी 23 जनवरी को वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सरस्वती मां की आराधना के साथ गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।

जिसके चलते आज सुबह से ही धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar News) में हर की पौड़ी (Har Ki Pauri) पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से लोग मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। स्नान के बाद दान पुण्य अर्जित किया जाता है।पुलिस और प्रशासन की ओर से भी भारी भीड़ के चलते सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वसंत पंचमी पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, Har Ki Pauri में लगाई आस्था की डुबकी

वसंत पंचमी के अवसर पर हरिद्वार में आस्था अपने चरम पर दिखी। तड़के सुबह से हेी हर की पौड़ी के अलावा बाकी सभी घाटों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर सूर्य की उपासना की। हरिद्वार का घाट आज -हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। वसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु पीले वस्त्रों में नजर आए। शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी पर किया गया स्नान, दान और पूजा काफी पुण्यदायी होती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें