
Karnataka Police Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इसी को लेकर अब कर्नाटक सरकार ने पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी रामचंद्र राव (karnataka police officer) के खिलाफ कार्रवाई की है।
मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। बताते चलें कि DGP रामचंद्र राव (dgp ramachandra rao) के महिलाओं के साथ कई अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें वो अपने कार्यालय के कमरे में महिलाओं के साथ गंदी हरकत करते नजर आए।
महिलाओं के साथ DGP रामचंद्र राव का अश्लील वीडियो वायरल Karnataka Police Viral Video
पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी रामचंद्र राव इन अश्लील वीडियो में महिलाओं को गले लगाते और चूमते हुए नजर आए। हालांकि आपको बता दें कि ये वीडियो पुराना है। साथ ही इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
DGP रामचंद्र राव सस्पेंड karnataka police viral video twitter
रामचंद्र राव ने इन वीडियो को फर्जी और मॉर्फ्ड बताया है। उन्होंने कहा कि इन वीडियोज से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वीडियो की प्रामाणिकता के लिए फॉरेंसिक जांच की मांग भी की है।
उन्होंने इस वीडियोज को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताकर अपनेआप को पूरी तरह से बेगुनाह बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने बताया कि आठ साल पहले वो बेलगावी में तेनात थे। बताते चलें कि सरकार ने भी इस वीडियो के जांच के आदेश दे दिए हैं।
एक्ट्रेस रान्या राव के पिता हैं DGP रामचंद्र राव
वायरल हो रहे पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की बेटी एक्ट्रेस रान्या राव है। वो साल 2025 में राज्य के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार हुई थी।बीते साल मार्च में रान्या राव के पास दुबई से लौटते समय 14.8 किलो सोने की छड़ें मिली थी। इनकी कीमत 12.56 करोड़ है। गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर भी छापेमारी करने पर बड़ी मात्रा में संपत्ति जब्त की गई थी।