
भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अब रिटायर हो गई हैं। 27 सालों के शानदार सफर के बाद उन्होंने नासा से सेवानिवृत्ति ले ली है। 20 जनवरी मंगलवार को नासा ने घोषणा करते हुए बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई है।
नासा के अधिकारी जेरेड आइज़ैकमान ने सुनीता विलियम्स की विरासत की सराहना की। साथ ही उन्हें मानव अंतरिक्ष उड़ान की नेता भी बताया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के चलते नासा ने चंद्रमा पर आर्टेमिस मिशन और मंगल ग्रह की आने वाली यात्राओं की नींव को मजबूत किया। उनकी ये सभी उपलब्धियां आने वाली जनरेशन के लिए मिसाल बनेंगी।
ये ब्रेकिंग ख़बर है इसे अपडेट किया जा रहा है