Big NewsInternational News

Trump की मौत का पैगाम!, Iran के राष्ट्रपति ने दी जान से मारने की धमकी, कहा, ‘इस बार गोली…’

Iran warning to Donald Trump: ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शन में अमेरिका लगातार दखल रहा है। इसी के चलते दोनों देशों के बीच जुबानी जंग बरकरार है। हालांकि अब इस जुबानी जंग ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। जहां ईरान पर ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसी बीच उल्टा ईरान ने ही ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे डाली।

ट्रंप का खेल होगा खत्म! Iran warning to Donald Trump

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद ईरान के सरकारी टीवी पर एक फुटेज रिलीज की गई। जिसमें ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी गई। इस फुटेज में ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में हुए हमले की तस्वीर दिखाई गई है। इसी तस्वीर में फारसी भाषा में लिखा गया है कि “इस बार निशाना नहीं चूकेगा।”

ईरान के राष्ट्रपति ने दी जान से मारने की धमकी

दरअसल साल 2024 में पैंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वो बाल-बाल बचे थे। थॉमस क्रूक्स नाम के बंदूकधारी ने ट्रंप को गोली मारी थी। गनीमत ये रही कि निशाना चूक गया और गोली कान से छूकर निकल गई।

‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा…’

ईरानी के टीवी पर प्रसारित फुटेज में ट्रंप की इसी तस्वीर को दिखाया गया है। पोस्टर के सहारे ये इशारा किया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार निशाना नहीं चुकेगा।

ईरान में चल रहा विरोध प्रदर्शन

बताते चलें कि इन दिनों ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे है। जिसमें अब तक करीब 100 से ज्यादा सुरक्षाबलों की मौत हो गई। तो वहीं 3500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी मारे गए है। सरकार ने इन्हें शहीद घोषित किया है। इसी के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क (IRINN) पर इस वीडियो को प्रसारित किया गया था। वहां उपस्थित लोगों ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद!’ के बैनर भी पकड़ रखे थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें