Big NewsNational

भीषण हादसा! मातम में बदलीं खुशियां, बर्थडे पार्टी से लौट रहे ICFAI के 4 छात्रों की दर्दनाक तरीके से गई जान

तेलंगाना से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिससे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। दरअसल रंगारेड्डी जिले के मीर्जागुड़ा में एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे वो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में ICFAI के चार छात्रों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। तो वहीं एख छात्रा गंभीर रूप से धायल है। बताते चलें कि से सभी छात्र अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। तभी ये भीषण हादसा हो गया।

मातम में बदलीं खुशियां telangana road accident

पुलिस ने भी इस हादसे में जानकारी दी कि छात्र कोकापेट में एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। तड़के सुबह उनकी कार मीर्जागुड़ा पहुंची। कार की स्पीड काफी तेज थी जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे कार सड़क किनारे पर एक पेड़ से टकरा गई।

telangana-road-accident-4-students-died

बर्थडे पार्टी से लौट रहे ICFAI के 4 छात्रों की दर्दनाक तरीके से गई जान

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टक के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग ही इस हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।

एक की हालत चिंताजनक

हादसे में सूर्या तेजा, सुमित, निखिल और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सभी छात्र ICFAI के बताए जा रहे हैं। एक छात्रा नक्षत्र गंभीर रूप से घायल। जिसको तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें