Big NewsDehradun

देहरादून में बदला स्कूलों का समय, शीतलहर के अलर्ट के बाद लिया फैसला

राजधानी देहरादून में स्कूलों का समय बदल गया है। देहरादून में शीतलहर के अलर्ट को को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने ये फैसला लिया है।

देहरादून में बदला स्कूलों का समय

देहरादून के डीएम ने आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय, अर्ध-शासकीय, आंगनबाड़ी और निजी स्कूलों के समय में किया परिवर्तन किया है। आदेश के मुताबिक कक्षा 12वीं तक के स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है।

सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

आदेश में कहा गया है कि अब देहरादून के स्कूल अब सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे। बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने ये फैसला लिया है। साथ ही सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के लिए कहा है।

dehradun school timing change

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button