Big NewsAnkita Bhandari NewsHaridwar News

Ankita bhandari case: नहीं थम रहा उबाल, उठ रही उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Ankita bhandari case: उत्तराखंड बंद के समर्थन में रुड़की में सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग अब और तेज हो गई है। अशोकनगर क्षेत्रीय विकास समिति ने ढंडेरा से रुड़की तक रैली निकालकर न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों ने की दुकानें बंद की मांग

वहीं रुड़की में बाजार बंद का असर देखने को नही मिला। उत्तराखंड बंद के आह्वान पर अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने ढंडेरा स्थित अशोकनगर के शिवाजी चौक से पैदल मार्च की शुरुआत कर सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पहुंचे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की और बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने की VIP का नाम सार्वजनिक करने की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंकिता भंडारी ने उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाई लेकिन सरकार आज भी किसी VIP को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं होगा और निष्पक्ष जांच नहीं होगी। तब तक न्याय अधूरा रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए।

haridwar news
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने उठाई उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी मांग उठाई । इन्हीं मांगों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रुड़की की सड़कों पर उतरा यह जनआक्रोश साफ संकेत दे रहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जनता अब किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें