Big NewsUttarakhand

उर्मिला सनावर ने वायरल किया सुरेश राठौर का एक और ऑडियो, अब लिया इस नेता का नाम

उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर से बातचीत का एक और ऑडियो वायरल किया है। वायरल ऑडियो में सुरेश राठौड़ के बयानों से एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ऑडियो में राठौर खुद को भाजपा का ‘आइकन’ बताते हुए संगठन और नेतृत्व पर कई गंभीर सवाल खड़े करते सुनाई दे रहे हैं।

उर्मिला ने वायरल किया सुरेश राठौर का एक और ऑडियो

सुरेश राठौड़ ने दावा किया कि पार्टी के भीतर शुरू से ही उन्हें निशाने पर लिया गया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम शुरुआत से ही उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहते थे। ऑडियो में राठौर ये भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर वे कांग्रेस में चले गए, तो दलित समाज बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थाम लेगा।

6.5 हजार से ज्यादा वोट BJP को मिलते हैं: राठौर

सुरेश राठौर आगे कहते है कि ज्वालापुर सीट से भाजपा को 6.5 हजार से ज्यादा वोट मिलते हैं और यह उनकी राजनीतिक जमीन को दर्शाता है। वायरल ऑडियो में सुरेश राठौड़ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के कथित अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।

राजनीतिक गंदगी को जनता को दिखाना है मेरा मकसद: उर्मिला

ऑडियो वायरल कर उर्मिला सनावर ने कैप्शन में लिखा है ‘मेरा मकसद साफ है राजनीतिक गंदगी को जनता को दिखाना, बाप बेटी का रिश्ता सुरेश राठौर और आरती गॉड का, आरती तेरा बुलडोजर तो सबूत मिटाने के लिए चला, पर बुआ का बुलडोजर तुम जैसी गंदगी को खत्म करने के लिए चलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें