UttarakhandHighlight

CM की बड़ी सौगात: 88.84 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, इन परियोजना को मिली हरी झंडी

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 88.84 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को हरी झंडी दे दी है।

सीएम ने दी 88.84 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-1 के निर्माण के लिए 65.65 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना शहरी जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी, जिससे भविष्य में जलभराव और उससे जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

इसके अलावा देहरादून में स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्टेट गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि को भी मंजूरी दी गई है। इस गेस्ट हाउस के निर्माण से राज्य में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और सरकारी कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जुड़ रहा देहरादून एयरपोर्ट, Jollygrant से शुरू होंगी नई उड़ानें

क्षतिग्रस्त पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत किए 15 करोड़

आपदा मोचन निधि के अंतर्गत सीएम ने क्षतिग्रस्त पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है। विभिन्न जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों और 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

चम्पावत में सहायक नदी और धाराओं के उपचार के लिए दी धनराशि

वहीं चम्पावत में सहायक नदी और धाराओं के उपचार के माध्यम से समग्र जल संरक्षण, जल संवर्द्धन और मृदा संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए 3.39 करोड़ की योजना को जलागम प्रबंधन के अंतर्गत मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही राजस्व परिषद के प्रस्ताव पर जिला कार्यालय देहरादून के लिए निष्प्रयोज्य वाहनों के स्थान पर तीन नए बोलेरो वाहन, प्रति वाहन 10 लाख की दर से क्रय किए जाएंगे।

इसके अलावा चमोली के विकासखंड पोखरी में डिग्री कॉलेज पोखरी मोटर मार्ग से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय एवं आवास तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण के प्रथम चरण के लिए 4.17 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क क्षेत्र में न्यायिक और प्रशासनिक पहुंच को आसान बनाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें