UttarakhandHighlight

एक क्लिक में मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट, गली-मोहल्ले के नाम से भी ढ़ूढ सकेंगे मतदाता

अब वोटर लिस्ट में नाम खोजना और भी ज्यादा आसान हो गया है। अब एक क्लिक में मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट मिल जाएगी। गली-मोहल्लों या फिर एरिया के नाम से भी 2003 के पोलिंग बूथ खोज पाएंगे। दरअसल मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नया युजर इंटरफेस तैयार किया गया है।

एक क्लिक में मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर एक नया और सरल यूजर इंटरफेस तैयार किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर एक क्लिक पर मतदाता साल 2003 की मतदाता सूची में नाम ढ़ूढ पाएंगे। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे।

SIR के तहत बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक SIR के तहत बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं।

सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए

ऐसे में प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने वर्ष 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इसी परेशानी को देखते हुए सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची को और सरल तरीके से सर्च कर पाएंगे।

गली-मोहल्ले के नाम से भी ढ़ूढ सकेंगे मतदाता

मतदाताओं की सुविधा के लिए साल 2003 की मतदाता सूची पहले से ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने और अपने पिता/पति के नाम से भी मतदाता क्रमांक और बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के साथ अब गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजी जा सकेगी।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होनें कहा कि हर एक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए बीएलओ द्वारा हर मतदाता से समन्वय,संवाद और पंहुच बनाई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें