NationalHighlight

Bangladesh Violence : हिंदू युवक दीपू हत्याकांड पर बवाल!, भारत में हो रहा विरोध प्रदर्शन

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खलबली मचा दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इसको लेकर काफी चिंतित है।

इस हिंसा के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मौहम्मद यूनुस ने चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। यूनुस ने बताया कि चुनाव अपने तय समय यानी 12 फरवरी पर ही कराए जाएंगे। इसी बीच हिंदू युवक की हत्या के बाद भारत में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Bangladesh Violence : हिंदू युवक की हत्या का भारत में हो रहा विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हुई हिंदू युवक की हत्या के चलते भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सर्व भारतीय हिंदी बंगाली संगठन, VHP और बजरंग दल के सदस्यों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा और दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई लिंचिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए उठाने होंगे कदम

विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों और दूसरे हिंदू संगठनों ने हमलों के खिलाफ बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन किया। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शशिधर ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या भाग्य नगर में रह रहे हैं। अगर राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो VHP कार्रवाई का ऐलान करेगी।”

बांग्लादेश में हिंदू को बनाया जा रहा निशाना

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या और बढ़ती हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘हां, बांग्लादेश में हमने जो हिंसा देखी है उससे हम बहुत चिंतित हैं।’’ उन्होंने कहा, “चाहे बांग्लादेश हो या कोई अन्य देश, इस बात की जरूरत है कि ऐसे लोग जो ‘बहुसंख्यक’ वर्ग से बाहर हैं वो सुरक्षित महसूस करें और सभी बांग्लादेशी सुरक्षित महसूस करें। हमें विश्वास है कि सरकार प्रत्येक बांग्लादेशी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।’’

अल्पसंख्यकों पर हमले बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

इसपर असम के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा, “बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले और हत्याएं बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वहां की सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। बांग्लादेश भारत की मदद से बना था, और अब वो अल्पसंख्यकों को परेशान कर रहे हैं, भारत की चिंताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। बांग्लादेश सरकार को हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

तय समय पर होंगे चुनाव!

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच अंतरिम सरकार मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने आम चुनावों को लेकर ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। चुनाव से पहले हमारे पास 50 दिन का समय हैं। चुनाव को वो शांतिपूर्ण तरीके से करवाना चाहते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें