Big NewsEntertainment

‘मैं जिंदा हूं…’, कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? Nora Fatehi Health Update

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का एक्सीडेंट हो गया। अंबोली के लिंक रोड के पास हुए इस कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस घायल हो गईं। इस मामले में पुलिस ने विनय सकपाल नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की माने तो जिस कार में नोरा सवार थीं विनय ने कथित तौर पर उस कार को टक्कर मारी।

शुरुआती जांच से ये लग रहा है कि विनय शराब के नशे में था। ये हादसा तब हुआ जब नोरा सनबर्न संगीत समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं।

नोरा फतेही ने दिया हेल्थ अपडेट

एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने अपनी हेल्थ के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “हैलो, मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। हां, मेरा आज सीरियस कार एक्सीडेंट हुआ. शराब के नशे में एक शख्स ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसका प्रभाव बहुत ज्यादा था। इस हादसे में मैं कार में बुरी तरह हिल गई. मेरा सिर दरवाजे पर जाकर लगा था।”

“मैं जिंदा हूं”- नोरा फतेही

आगे नोरा ने कहा, “मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत चोट आई हैं. थोड़ी सूजन हो गई है. पर मैं ठीक हूं. मैं बहुत आभारी हूं। ये बहुत बुरा हो सकता था। मैं कहना चाहती हूं कि इसीलिए आपको शराब के नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. वैसे भी मुझे शराब से नफरत है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें