Dehradun NewsBig News

सर्जरी के बाद युवक की मौत: परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप, शव रास्ते में रख काटा हंगामा

देहरादून में निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया।

प्राइमस अस्पताल में सर्जरी के बाद युवक की मौत

जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को कांवली रोड निवासी अजय सोनकर (30) की रायपुर के लाडपुर में स्थित प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया था। अजय की गॉल ब्लैडर की सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने युवक के परिजनों को ऑपरेशन के बाद देर रात सूचना दी की अजय की मौत हो गई है।

परिजनों ने काटा हंगामा

युवक की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि चिकित्सकों ने सर्जरी गलत तरीके से की। जिसके बाद अजय की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजन अस्पताल को सील करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद महिला की दर्दनाक मौत, पेट में रह गई थी पट्टी, परिवार ने अस्पताल में किया हंगामा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें