Big NewsDehradun News

दून अस्पताल में डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट, हड़ताल पर बैठे चिकित्सक

देहरादून के दून अस्पताल में बीती देर रात तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात चिकिसकों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठ गए।

दून अस्पताल में डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट

घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार इमरजेंसी बिल्डिंग में इलाज के दौरान तीमारदारों और डॉक्टर्स के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई पर उतर गया। इस दौरान तीमारदारों ने डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।

हड़ताल पर बैठे चिकित्सक

बवाल के बाद अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठ गए। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले का अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। साथ ही मामले में चिकित्सकों ने पुलिस को तहरीर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें