Big NewsDehradun News

दो गुटों में बंटा अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: कुछ ने की हड़ताल ख़त्म, दूसरे गुट का प्रदर्शन जारी

देहरादून में अधिवक्ताओं का हड़ताल पर विवाद तेज हो गया है। बता दें ये प्रदर्शन अब दो गुटों में बंट गया है। एक गुट ने हड़ताल ख़त्म कर दी है। वहीं दूसरे गुट ने प्रदर्शन और तेज कर दिया है।

दो गुटों में बंटा अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

बता दें सोमवार को शासन की ओर से अधिवक्ताओं की मांगों पर बड़ा फैसला लिया गया था। सरकार की ओर से जाए पात्र में बार एसोसिएशन द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की बात कही थी। जिसके बाद एक गुट ने हड़ताल ख़त्म करने का फैसला लिया है। जबकि दूसरे गुट की हड़ताल जारी है। दोनों पक्षों की खींचतान से अदालत में तनाव संभव है। स्थिति को देखते हुए बार परिसर में सतर्कता बढ़ाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें: बार एसोसिएशन की मांगों पर शासन का बड़ा फैसला, वकीलों की हड़ताल जारी

कुछ वकीलों की हड़ताल जारी

शासन के आदेश के बाद भी कुछ वकीलों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वकीलों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पहले भी 22 नवंबर को चैंबर निर्माण को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन ठोस कार्यवाही अब तक नहीं हुई। इस वजह से अधिवक्ताओं में अभी भी नाराजगी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से भी हड़ताल ख़त्म करने का फैसला लिया गया है। अध्यक्ष के जाने के बाद भी वकील वहीं मौजूद हैं और धरना जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें