TrendingHighlight

सरकार ने दी चेतावनी!, DigiLocker में हो रहा ये बड़ा स्कैम

अगर आप भी DigiLocker का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि डिजीलॉकर के नाम पर बड़ा स्कैम हो रहा है। हाल ही में फर्जी DigiLocker ऐप्स के बारे में भारतीय सरकार ने बताया है। सरकार ने कहा कि ये नकली ऐप्स यूजर्स को धोखा देकर उनकी संवेदनशील जानकारी और पैसे चुराने का कमा कर रहे हैं।

DigiLocker के नाम पर हो रहा ये बड़ा स्कैम

सरकार ने X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट कर फर्जी DigiLocker ऐप्स के बारे में लोगों को चेताया है। सरकार ने कहा, “सिर्फ एक ही असली DigiLocker ऐप है, जो नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। किसी भी समान आइकॉन या सामान्य डेवलपर नाम वाले ऐप से बचें। डाउनलोड करने से पहले हमेशा दोबारा जांच करें और इस जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करें।”

फर्जी DigiLocker ऐप गूगल प्ले पर है मौजूद

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर( Google Play Store) पर एक नकली “Digital Locker” ऐप है। जो कई यूजर्स को ठग चुका है। सरकार ने ये बात साफ की कि असली ऐप “National e-Governance Division, Government of India” द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में कोई सामान्य दिखने वाला ऐप या फिर डेवलपर का नाम सामान्य लगे तो उसे डाउनलोड करने से पहले जांच कर लें।

कैसे होता है ये फ्रॉड?

दरअशल ये फर्जी ऐप्स रंग, इंटरफेस, और यहां तक की लोगो(Logo) भी असली ऐप जैसा ही बनाकर लोगों को ये विश्वास दिलाते है कि ये असली ऐप है। जैसे ही यूजर्स इसे असली ऐप समझकर इसका इस्तेमाल करता है। जिसके चलते वो अधिक संवेदनशील जानकारी साझा कर देते है और ठगी का शिकार हो जाते है।

ये डिजिटल सोशल इंजीनियरिंग का क्लासिक मामला है। जिसमें अपराधी यूजर्स का ध्यान भटकाता हैं। एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाए तो अपराधी के पास यूजर की पर्सनल पहचान, उसकी वित्तीय जानकारी और डॉक्यूमेंट्स आदि हासिल कर सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें