TrendingHighlight

VIDEO: खोया अपना आपा!, चिल्लाई और फिर काउंटर पर चढ़ी, IndiGo फ्लाइट रद होने पर विदेशी महिला ने काटा बवाल

IndiGo Flights: बीते तीन-चार दिनों से देश भर में इंडिगो की 1000 से भी ज्यादा फ्लाइट्स रद हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सूटकेस और सामान के साथ भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग उड़ानें रद्द होने की वजह से काफी गुस्से में है। इसी क्रम में एयरपोर्ट से एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक अफ्रीकी मूल की महिला इंडिगो के काउंटर पर चढ़कर हंगामा करती नजर आ रही है।

IndiGo फ्लाइट रद होने पर विदेशी महिला ने काटा बवाल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला काफी गुस्से में है। मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने के बाद पहले तो वो काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से जवाब मांगती है। जब उसे कोई जवाब नहीं मिलता तो वो अपना आपा खो बैठती है।

काउंटर पर चढ़ गई महिला

वो इंडिगो की इस बदइंतजामी पर सवाल खड़े करती है। उसका गुस्सा तब और बढ़ गया जब कर्मचारियों द्वारा कोई रिप्लाई नहीं आया। महिला ऐसे में एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर पर चढ़ जाती है। जोर-जोर से चिल्लाते हुए वो हंगामा मचाती है।

इंडिगो मामले में केंद्र सरकार गंभीर

बताते चलें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की सेवाएं इस वक्त अस्त-व्यस्त चल रही है। लगातार क्रू की कमी के कारण फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें