Dehradun NewsHighlight

गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी वॉल्वो बस, ड्राइवर की मौत, मची चीख-पुकार

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल बताए जा रहा है।

गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकराई वॉल्वो बस

हादसा गुरुवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे का बताए जा रहा है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून की तरह जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के पास बस सामने चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में ड्राइवर की मौत

हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक चालक की पहचान योगेंद्र (52) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। बस में बैठे अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें