UttarakhandBig News

UKD नेता दिवाकर भट्ट की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने दिया जवाब

उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट की हालत गंभीर है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने भी अब जवाब दे दिया है। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल से घर ले गए हैं। बता दें बीते कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब था। जिसके चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कौन हैं दिवाकर भट्ट?

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के संस्थापकों में से एक हैं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत यूकेडी से हुई। भट्ट ने लंबे समय तक इसी दल के सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी सक्रिय भूमिका निभाई और फिर दोबारा यूकेडी में लौटे।

ये भी पढ़ें: UKD के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया भर्ती

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें