UttarakhandBig News

उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटने को तैयार हुए 20 हजार कर्मचारी

उत्तराखंड में उपनलकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लगभग 20 हजार उपनलकर्मी अपने काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं।

उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म

गौरतलब है कि उपनलकर्मी पिछले 10 नवंबर से हड़ताल पर थे और नियमितीकरण के साथ-समान वेतन की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनलकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सरकारी सेवाओं के कामकाज पर पड़ रहा था असर

बैठक के बाद सरकार की ओर से समान वेतन नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद उपनलकर्मी हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। बता दें इस हड़ताल से प्रदेश भर में विद्युत, विभागीय कार्यालयों और कई सरकारी सेवाओं के कामकाज पर असर पड़ा था।

ये भी पढ़ें: उपनल कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, कैबिनेट में बनाई उपसमिति पर जताया अविश्वास


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें