Big NewsDehradun News

सरकार के सख्त आदेश!, हड़ताल में शामिल उपनल कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन

अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों की 10वें दिन भी हड़ताल जारी है। इसी बीच हड़ताल के संबंध में उत्तराखंड शासन ने सख्त आदेश जारी किया है। आदेश मे कहा गया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। अब सरकार ने नो वर्क नो पे का आदेश जारी कर दिया है।

सरकार के सख्त आदेश!, हड़ताल में शामिल उपनल कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन

दरअसल सरकार ने ये स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी ऑफिस में अनुपस्थित रहेंगे उन्हें चिन्हित किया जाएगा। हड़ताल पर बैठे हैं उपनल कर्मियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। सरकार ने नो वर्क नो पे का आदेश लागू कर दिया है। बताते चलें कि करीब 10 दिनों से उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है।

सरकार ने छह महीनों के लिए हड़ताल पर लगाई रोक

आज उत्तराखंड सरकार ने राज्याधीन सेवाओं में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक भी लगा दी है। इसको लेकर सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक ये फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।इ सके साथ ही आने वाले छह महीनों तक राज्याधीन सेवाओं के कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की हड़ताल को निषिद्ध घोषित किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें