NationalHighlight

कंपा देने वाला वाकया!, चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, नवजात समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर मंगलवार तड़के एक एम्बुलेंस में आग लग गई। एम्बुलेंस में सवार एक डॉक्टर और दो अन्य लोगों के साथ एक नवजात शिशु भी था। सभी कि जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

गुजरात में चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग

खबरों की माने तो रात के करीब एक बजे मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में आग लगी। दरअसल एक दिन के बीमार बच्चे को इलाज के लिए मोडासा स्थित एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था।

नवजात समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

एम्बुलेंस में बच्चा, उसके पिता जिग्नेश मोची, अहमदाबाद का डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया और असवल्ली की नर्स भूरीबेन मनात सवार थे। इन सभी की जलकर मौत हो गई। इनके साथ मोची के दो रिश्तेदार, एम्बुलेंस चालक और तीन अन्य लोग झुलस गए है। जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बच्चे का इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थी एम्बुलेंस

एसपी डीबी वाला ने बताया, “जिग्नेश मोची पड़ोसी महिसागर जिले के निवासी थे और उनके नवजात बच्चे का जन्म के बाद मोडासा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जब उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में किसी अज्ञात कारण से एम्बुलेंस में आग लग गई।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें