EntertainmentHighlight

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी बाइसन, कब होगी स्ट्रीम?- Bison OTT Release

Bison OTT Release Date: साउथ के सुपरस्टार विक्रम के बेटे ध्रुव विक्रम की फिल्म बाइसन के ओटीटी रिलीज का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स की ओर से इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट एलान कर दी है।

ओटीटी पर कहां रिलीज होगी बाइसन Bison OTT Release Date

तमिल भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बाइसन दर्शकों को काफी पसंद आई। ये फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस तमिल मूवी को काफी सक्सेस मिली थी। अब ये ओटीटी पर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है। आज यानी सोमवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने बाइसन की ओटीटी रिलीज की घोषणा की। फिल्म 21 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

Bison

क्या है फिल्म की कहानी? Bison Story

2 घंटे 48 मिनट की बाइसन एक कंप्लीट एंटरटेनर है। स्पोर्ट्रस ड्रामा इस फिल्म में एक कबड्डी खिलाड़ी की कहानी को दर्शाया गया है। इसमें उसके जीवन का संघर्ष दिखाया गया है। कैसे उसे जाति-भेदभाव आदि चुनौती का सामना करना पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस पर बाइसन का कलेक्शन Bison Box Office Collection

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 47.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65.85 करोड़ का रहा था। बताते चलें कि इसका बजट 30 करोड़ के आसपास था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें