EntertainmentHighlight

बदल लिया धर्म?, पहली बार मस्जिद में नजर आईं Sonakshi Sinha, तस्वीरें हुई वायरल

Sonakshi Sinha mosque photos viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा(sonakshi sinha) एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेत्री अपने पति एक्टर जहीर इकबाल(zaheer iqbal) के साथ अबू धाबी गईं है। जहां का उन्होंने वलॉग शूट किया। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्रिप के दौरान वो मस्जिद जाते हुए भी नजर आईं। जिसके बाद लोग अटकलें लगा रहे है कि एक्ट्रेस ने शायद धर्म परिवर्तन कर लिया है। हालांकि सच्चाई कुछ और ही है। बड़े ही मजाकिया अंदाज में अभिनेत्री के पति(sonakshi sinha mosque photos viral) ने एक बात कह दी।

पहली बार मस्जिद गईं सोनाक्षी सिन्हा sonakshi sinha mosque photos viral

जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी और जहीर प्रमोशनल ट्रिप के लिए अबू धाबी गए हुए हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि अबू धाबी ट्यूरिज्म ने उन्हें इंवाइट किया है। इस ट्रिप के दौरान वो शेय जायद ग्रैंड मस्जिद भी गए। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती नजर आ रही है कि वो पहली बार मस्जिद जा रही हैं।

सोनाक्षी ने नहीं बदला धर्म

जिसके बाद सोनाक्षी की मस्जिद जाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद लोग अटकलें लगा रहे थे कि शायद अभिनेत्री ने धर्म बदल लिया। हालांकि आपको बता दें कि जहीर ने वॉल्ग में ही ये बात साफ कर दी कि वो उन्हें मस्जिद धर्म बदलवाने नहीं ले जा रहे हैं। वो सिर्फ इसलिए जा रहे हैं क्यों मस्जिद काफी खूबसूरत है। इसपर सोनाक्षी भी हंसने लग जाती हैं।

जून 2024 में हुई थी शादी

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जून 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। जिसमें करीबी रिश्तेदार और घरवाले शामिल हुए थे। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की थी। हिंदू होकर मुस्लिम से शादी करने पर वो काफी चर्चाओं में रही थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें