Dehradunhighlight

पर्वतारोही बछेंद्री पाल का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख, CM धामी ने जताया आभार

सुप्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित बछेंद्री पाल ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया।

CM ने जताया बछेंद्री पाल का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग और सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति अन्य लोगों को प्रेरित भी करते हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button