UttarakhandBig News

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी, सभी जिलों में हो रही सघन चेकिंग

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार में बम धमाके के बाद से देशभर में दहशत मच गई है। घटना के बाद से उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी

राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना और सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Delhi blast
फील्ड पर उतरे देहरादून के SSP

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को किया सक्रिय

डीजीपी ने सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है।

DGP ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर डायल करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें