NationalHighlight

अबकी बार AQI 1000 पार!, दिल्ली में हालत बदतर, खराब हवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Delhi AQI 400: दिल्ली में प्रदुषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश की राजधानी में लोग खराब हवा के रोज परेशान हो रहे हैं। कई इलाकों का तो काफी बुरा हाल है। यहां पर AQI 400 के पार चला गया है। आम लोगों से लेकर खास तक हर कोई इस जहरीली हवा से परेशान है। इसी के चलते बीते दिन रविवार शाम को प्रदुषण के खिलाफ इंडिया गेट के सामने लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस विरोध में AAP-कांग्रेस समेत कई दल शामिल थे।

Delhi AQI: दिल्ली में हालत बदतर, खराब हवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

दिल्ली में इस समय हवा जहरीली बन गई। कई लोग इस वजह से सर्दी, एलर्जी और खांसी-जुखास से जूझ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है प्रदुषण। रविवार को इसी को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारी जमा हुए। जिसमें बच्चों से लेकर बड़े और वरिष्ट नागरिक भी शामिल थे। कई नारें लगाए गए। जिसमें ‘स्मॉग से आजादी’, ‘सांस लेना मुझे मार रहा है’, ‘हेल्थ इमरजेंसी’, ‘अबकी बार AQI 1000 पार, आदि नारों वाले पोस्टर और बैनर ले रखे थे। लोगों ने हवा में जहर है जैसे नारे भी लगाए।

कौन-कौन हुआ प्रदर्शन में शामिल?

खराब हवा के खिलाफ इस इस प्रदर्शन में आम जनता, कई राजनीतिक दल और समाजसेवी संस्थाएं शामिल हुई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पर्यावरणविद् भावरीन कंधारी ने किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये प्रदर्शन “साफ़ हवा का मामला है, राजनीति का नहीं।” इसमें NSUI और AAP ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।

दिल्ली प्रदूषण को लेकर विरोध तेज

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण अब हर वर्ग के लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए है। उन्होंने नाराजगी जताई है कि इससे लोग ना सिर्फ बीमार पड़ रहे हैं। बल्कि मर भी रहे हैं। बावजूद इसके सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। साथ ही लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार AQI के असली आंकड़े भी छुपा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें