EntertainmentHighlight

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ कहां होगी रिलीज?, जानें कहां देखे, – Jana Nayagan OTT Release

Jana Nayagan OTT Release: साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। ये उनके फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म के बाद वो एक्टिंग से रिटायर हो रहे हैं। अगले साल जन नायकन थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। हालांकि उससे पहले ही फिल्म की ओटीटी रिलीज का खुलासा हो गया है। चलिए जानते है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

किसने खरीदे ‘जन नायकन’ के डिजिटल राइट्स?

M9 न्यूज के मुताबिक थलापति विजय की ‘जन नायकन’ फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसके बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर में अमेजन प्राइम वीडियो को डिजिटल पार्टनर के तौर पर बताया गया है। जिसके चलते ये बात साफ हो गई कि अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं।

‘जन नायकन’ की ओटीटी डील कितने करोड़ में हुई?

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम ने ‘जन नायकन’ के डिजिटल राइट्स के लिए मोटी रकम दी है। प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स 110 करोड़ रुपए में खरीदे। हालांकि इसकी मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें