Rudraprayag NewsHighlight

शीतकाल के लिए तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद, चोपता के लिए रवाना हुई चल विग्रह डोली

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। जिसके बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली ने प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया।

शीतकाल के लिए तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज 11.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली ने प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। बता दें 500 से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के दौरान वहां मौजूद रहे।

शीतकाल में भगवान यहां देंगे दर्शन

भगवान की चल उत्सव डोली अपने गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। जिसके बाद डोली चोपता से रवाना होकर भनकुन गुफा पहुंचेंगी. जहां अगले दिन का विश्राम होगा. इसके बाद डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी. कपाट बंद होने के बाद भगवान शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में दर्शन देते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें