Big NewsDehradun News

Special Assembly Session: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विशेष सत्र की कार्रवाई

Special Assembly Session LIVE: विशेष सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। बता दें सत्र में तीसरे दिन भी भविष्य के रोड मैप पर चर्चा की जाएगी।

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विशेष सत्र की कार्रवाई

विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य के 25 सालों पर चर्चा हुई। साथ ही 25 सालों के कामकाज़ पर चर्चा के बाद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

गैरसैंण में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास

कर्णप्रयाग से भाजपा विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने का फैसला पूर्व सरकारों के घोषणापत्र और जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि भराड़ीसैंण-गैरसैंण में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है और सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा कि गैरसैंण कुमाऊं और गढ़वाल की भावनाओं का केंद्र है, और इसे पूर्ण राजधानी बनाए जाने का संकल्प सभी दलों और जनता का है। विधायक नौटियाल ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि गैरसैंण को लेकर सरकार का रुख अडिग है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा करना राज्य की जनभावनाओं के खिलाफ है, क्योंकि उत्तराखंड के लोग चाहते हैं कि गैरसैंण ही पूर्ण राजधानी बने।

भाजपा सरकार में किया विकास ही विकास:चुफाल

भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य निर्माण के बाद चारों तरफ विकास हुआ है। खेलों में युवा प्रतिभाओं के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की गई। सभी जनपदों में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य हुआ है। साथ ही महाकुंभ का भी सफल आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि मिनी स्टेडियम ने खेलों को बढ़ावा दिया गया जिसके चलते नई प्रतिभाएं निकलकर सामने आई हैं। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि महिलाओं को पंचायत में दिए जाने वाले आरक्षण को धामी सरकार ने 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायकों के देहरादून में हैं मकान

कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने सदन में कहा कि कांग्रेस शासनकाल में काफी काम हुए थे, लेकिन आज कई अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग के लिए अलग से मंत्री बनाया जाए, क्योंकि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के पास पांच से अधिक विभाग हैं और उनके पास समय की कमी है। बेहड़ ने कहा कि जब खुद नेता पलायन का मन बना लेते हैं, तो राज्य से पलायन कैसे रुकेगा। उन्होंने तंज कसा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायकों के देहरादून में मकान हैं। विधायक ने कहा उधमसिंह नगर के खुरपिया क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। अगर वहां विकास होगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि संपत्तियों का बंटवारा जल्द किया जाना चाहिए, क्योंकि कई जगह बिना नक्शों के मकान बन रहे हैं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य बनने के समय जो लोग यहां थे, उन्हें मूलनिवासी माना जाए। बेहड़ ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य बनने के बाद से विधायकों के अपमान के मामले बढ़े हैं और कुछ अधिकारी बार-बार चार ही जिलों में तबादले पाकर लौट आते हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां

सदन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रखी अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने कहा राज्य बनने के समय प्रदेश में 54 बाल विकास परियोजनाएं संचालित थी। जिनकी संख्या आज बढ़कर105 हो गई है। उन्होंने कहा साल 2000 में 4243 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित थे। जिनकी संख्या आज 20 हज़ार से अधिक हो गई है।

विशेष सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू

बता दें मंगलवार शाम को कार्यमंत्रणा की बैठक में सत्र की अवधि एक और दिन बढ़ाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद आज तीसरे दिन भी विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें