UttarakhandHighlight

उत्तराखंड की महिलाओं की उपलब्धियों पर होगा मंथन, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी

उत्तराखंड की स्थापना के बाद यहां की महिलाओं ने क्या उपलब्धियां हासिल की, उनके सामने अभी भी क्या चुनौतियां हैं और भविष्य का विकसित भारत बनाने में उनकी क्या भूमिका होगी, इस पर मंथन के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

8 नवंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 8 नवंबर को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

महिलाओं के भविष्य के विजन पर होगी चर्चा

कार्यक्रम के दो हिस्से होंगे जिसमें पहले हिस्से में टॉक शो, ग्रुप डिस्कशन और महिलाओं के लिए भविष्य के विजन पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में झौड़ा, सांस्कृतिक नृत्य, गायन जैसे कार्यक्रम होंगे। मंत्री ने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाली हजारों महिलाएं अपने-अपने पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर आएंगी।

सरकार ने किया विजन डॉक्युमेंट तैयार करने का प्लान

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाली महिलाओं से विचार विमर्श कर एक विजन डॉक्युमेंट तैयार करने की योजना है। कार्यक्रम में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें