Haridwar NewsHighlight

बसपा नेता पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, पोलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के नेता योगेश प्रमुख पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

बसपा नेता पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला

घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बेलडा गांव के पास बसपा नेता योगेश प्रमुख पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें आरोपी योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला करते हुए साफ नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने किया दो आरोपियों को अरेस्ट

आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र पप्पू और राजन पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मखदूमपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी डंडे भी बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता के घर पर हुआ हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की दो राउंड फायरिंग

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें