Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बद्रीनाथ मंदिर के पास खोई 3 साल की बच्ची, इस हालत में मिली

बद्रीनाथ मंदिर के पुराने पुल के पास 3 साल की मासूम बच्ची खेलते खेलते परिजनों से अलग हो गई। बच्ची को अपने पास न पाकर उसके परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बच्ची के परिजनों ने थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी।

बद्रीनाथ मंदिर के पास खोई 3 साल की बच्ची

घटना रविवार की है। रविवार को तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते अपने परिजनों से अलग होकर कहीं चली गई। बच्ची को न पाकर उसके पिताजी ने तत्काल थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बद्रीनाथ पुलिस हरकत में आई और बच्ची की तलाश शुरू की।

देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में घूमती दिखी मासूम

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। इसी दौरान पुलिस की टीम को बच्ची बद्रीनाथ में चल रहे देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में अकेली घूमती हुई मिली। पुलिस की टीम बच्ची को गोद में उठाकर थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की परिजनों को इसकी जानकारी दी।

3 year old girl missing in badrinath

परिजनों ने किया पुलिस का आभार व्यक्त

बच्ची के थाने में सुरक्षित होने की खबर सुन उसके परिजन थाने पहुंचे। अपनी बेटी को सकुशल पुलिस के पास पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने बच्ची को कास कर गले लगाया। साथ ही हृदय की गहराई से उत्तराखंड पुलिस, विशेष रूप से महिला को ढूंढने वाली महिला कांस्टेबल आरती नैनवाल, का आभार व्यक्त किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें