Nainital NewsHighlight

एक्ट्रेस Urvashi Rautela पहुंचीं नैनीताल, फैंस की उमड़ी भीड़, मोमो का भी लिया आनंद

Urvashi Rautela in nainital: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज यानी रविवार को नैनीताल पहुंची है। नैनीताल में अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देख फैंस ने उन्हें घेर लिया। फैंस उनसे सेल्फी की मांग करने लगे। उर्वशी ने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने चाहने वालो के साथ सेल्फी ली। इसके साथ ही उन्होंने नैनीताल के मशहूर मोमो का भी स्वाद लिया।

Urvashi Rautela in nainital: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पहुंचीं नैनीताल

उर्वशी ने बताया कि उनको नैनीताल का मौसम काफी पसंद है। बचपन से ही उनका जुड़ाव नैनीताल से रहा है। अभिनेत्री ने बताया कि ये जगह उनके दिल के बेहद करीब है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कहा, “नैनीताल मेरा नौनिहाल है, यहां आकर हमेशा पुरानी यादें ताज़ा हो जाती हैं।”

उर्वशी रौतेला ने मोमो का भी लिया आनंद

बताते चलें कि इससे पहले उर्वशी जागेश्वर धाम और कैंची धाम के दर्शन कर चुकी हैं। उर्वशी ने नैनीताल की तारीफ कर कहा कि ये जगह शूटिंग के लिए काफी खूबसूरत है। भविष्य में वो यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग करना चाहेंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें