Nationalhighlight

दिवाली पर झालर लगा रहा था टीचर, बैलेंस बिगड़ने से चौथी मंजिल गिरा नीचे…गले में घुसा कांच, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दीवाली से पहले ही एक घर में मातम छा गया। यहां पर दिवाली पर एक टीचर घर को सजा रहा था। बालकनी के पास झालर लगा रहे थे। तभी उनका बैलेंस बिगड़ा। जिसके चलते वो चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। टीचर की मौत से चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घऱ में दीवाली खुशियों की जगह मातम लेकर आई।

दिवाली पर झालर लगा रहा था टीचर, बैलेंस बिगड़ने से चौथी मंजिल गिरा नीचे…

टीचर का शव उनके पैतृक गांव लेकर गए। ये पूरी घटना शांतीपुरस फाफामऊ की है। हादसा रविवार की शाम को हुआ। जब 50 वर्षीय जगत पाल गुप्ता दीवाली पर झालर लगा रहे थे। वो बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक थे। वर्तमान में प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक में एआरपी शिक्षक के पद पर थे। पैर फिसलने की वजह से वो चौथी मंजिल से नीचे खड़ी स्कार्पियों पर जा गिरे।

गले में घुसा कांच, हुई मौत

ऊंचाई से गिरने की वजह से गाड़ी का शीशा भी टूट गया। उनके गले में भी गाड़ी के शीशे के कांच धंस गए। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने के बाद आस-पास के लोग और उनका परिवार भागकर आए। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां से शव उनके पैतृक गांव गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button