ReligiousHighlight

Choti Diwali 2025: आज है छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और कब जलाए यम दीपक?

Choti Diwali 2025 Yam Deepak Timing: आज यानी 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जा रही है। छोटी दिवाली को रूप चौदसया या फिर नर्क चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है।

इस दिन भी दिवाली की तरह ही मां लक्ष्मी और भगवान कुबेट की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना होती है। इस दिन यमराज के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। धर्मग्रंथों में इस दिन को काफी खास बताया गया है।

छोटी दिवाली पूजा का समय Choti Diwali Puja Muhurat

हिंदू पंचांग के मुताबिक नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे से शुरू हो रही है। जो कि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे समाप्त होगी।

शुभ योग और मुहूर्तों का खास महत्व है:-

  • सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:43 बजे से सुबह 05:34 बजे तक।
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 02:45 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:47 बजे से शाम 06:13 बजे तक।
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 05:47 बजे से शाम 07:03 बजे तक।
  • अमृत काल- सुबह 09:59 बजे से सुबह 11:44 बजे तक।
  • अमृत सिद्धि योग- शाम 05:49 बजे से अगले दिन सुबह 06:25 बजे तक।

यम दीपक जलाने का सही समय (Yam Deepak Muhurat)

इस दिन यमराज के नाम का दीपक जलाने की परंपरा है। जिसे यम दीपक कहा जाता है। छोटी दीवाली पर इस यम दीपक को घर की दक्षिण दिशा में रखा जाता है। यम दीपक जलाने का समय शाम 5:47 से लेकर 7:03 बजे तक होगा। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यू का भय दूर होता है। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। हनुमान पूजन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 41 मिनट से अगले दिन देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें