ReligiousHighlight

Diwali Rashifal 2025: दीवाली पर इन राशियों पर मां लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा! धनवान बनेंगे इस राशि के जातक

Diwali Rashifal 2025: इस साल दिपावली का त्यौहार 20 अक्टूबर के मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी है। मान्यताओं के अनुसार दीवाली की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन में बढ़ोतरी होती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दीवाली मां लक्ष्मी पांच राशियों के लोगों पर विशेष कृपा बरसाएंगी। चलिए जानते हैं कि वो पांच राशि कौन सी हैं।

Diwali Rashifal 2025: वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के लोग काफी धैर्यवान, मेहनती और स्थिर होते हैं। इसी के चलते वो अपने जीवन में काफी तरक्की भी करते हैं। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिसके चलते इस बार दीवाली पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा इस राशि के जातकों पर पड़ने वाली है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि चक्र की छठी राशि है। पृथ्वी इसका तत्व है। इस राशि के जातक वाले लोग मेहनती, सच्चे और विश्वासी होते हैं। इस दिवाली मां लक्ष्मी इनपर मेहरबान होने वाली है। धन से जुड़ी समस्या इस समय इनपर नहीं आएगी। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। चक्र की सातवीं राशि वायु तत्व की राशि है। इस राशि के लोग काफी न्यायप्रिय और कल्पनाशील होते हैं। मां लक्ष्मी इस राशि के जातकों के ऊपर विशेष रूप से कृपा बरसाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

वायु तत्व से जुड़ी कुंभ राशि 11वीं राशि है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंभ राशि के व्यक्ति काफी बुद्धिजीवी, स्वतंत्र सोच वाले और समाज सेवी होते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा इनपर हमेशा बनी रहती है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

जल तत्व से जुड़ी मीन राशि का स्वामी बृहस्पति होता हैं। जो कि धन और समृद्धि के कारक होते है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लोग काफी दयालु स्वभाव के होते है। साथ ही करुणामय और रचनात्मक होते हैं। ये गुण मां लक्ष्मी को काफी प्रिय लगते हैं। यहीं कारण है कि उनपर देवी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें