UttarakhandBig News

अग्निवीर बनना हुआ आसान!, युवाओं को ट्रेनिंग देगा खेल विभाग, ये है प्लान

अगर आप अग्निवीर में भर्ती की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब उत्तराखंड के सभी जिलों में खेल विभाग इसके लिए आपको तैयारी कराएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश जारी किए।

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को तैयार करेगा खेल विभाग

शुक्रवार को कैंप कार्यालय यमुना कॉलोनी में हुई बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर जो खेल सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण उपलब्ध हैं वे सभी सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।

युवाओं को दी जाएगी निशुल्क ट्रैनिग

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और सेना में भर्ती की तैयारी (Preparation for Army Recruitment) कर रहा कोई भी युवा यह सुविधा प्राप्त कर सकता है।

प्रशिक्षक देंगे युवाओं को ट्रेनिंग

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिलहाल Uttarakhand Sports Department के पास उपलब्ध प्रशिक्षकों के जरिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी लेकिन भविष्य में इस कार्य के लिए विशेष मानव संसाधन की व्यवस्था किए जाने की योजना है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: सीएम धामी ने पूरा किया वायदा, उत्तराखंड में अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें