NationalHighlight

बिहार से दिखा माउंट एवरेस्ट, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की दुर्लभ झलक की तस्वीरें वायरल

बिहार से माउंट एवरेस्ट और बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हाल ही में बारिश के बाद मुधबनी जिले के सीमावर्ती कस्बे जयनगर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की दुर्लभ झलक देखकर हर कोई हैरान रह गया। साफ आसमान और स्वच्छ हवा के कारण ये खूबसूरत नजारा असामान्य रूप से सपष्ट था। जिसके चलते इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

बिहार से माउंट एवरेस्ट की दुर्लभ झलक

जयनगर के लोग उस वक्त बहुत खुश हुए जब उन्होंने अपने घरों से नेपाल में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट की झलक देखी। भारत-नेपाल सीमा पर बसा ये सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर, नेपाल की कमला नदी के किनारे स्थित है। भौगोलिक रूप से माउंट एवरेस्ट यहां से सीधी रेखा में दिखाई देता है। हालांकि ऐसा नज़ारा बहुत कम देखने को मिलता है। ये तब होता है जब आसमान पूरी तरह साफ़ हो, कोहरा, प्रदूषण और बादल बिल्कुल न हों, तभी एवरेस्ट की यह दुर्लभ झलक दिखाई देती है।

साल में दो बार ही दिखता है ये असाधारण नजारा

स्थानीय लोगों की माने तो ये दुर्लभ नजारा अमुमन साल में दो बार ही सबसे साफ दिखाई देता है। एक वसंत पंचमी से राम नवमी तक (चैत्र-बैसाख) और दूसरा दुर्गा पूजा से कार्तिक पूर्णिमा तक (आश्विन-कार्तिक)। इस समय हवा ठंडी और दृश्यता असाधारण रूप से बेहतर होती है।

समय के अनुसार चोटियों का रंग भी बदलता

जयनगर से हिमालय की चोटियों का रंग भी टाइम टू टाइम बदलता रहता है। सूर्योदय के दौरान चोटियां सोने-चांदी की तरह चमकती रहती है। तो वहीं शाम के समय कांस्य रंग की हो जाती है और आकाश में कहीं छिप जाती हैं।

बताते चलें कि जयनगर महत्वपूर्ण कस्बा भी है। नेपाल की एकमात्र रेलवे लाइन का ये प्रारंभिक स्टेशन है। अक्सर लोग नेपाल के जनकपुर से यहां ट्रेन पकड़ने आते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें