NationalHighlight

फिर दहला Pakistan!, बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों की मौत, भारत पर लगाया आरोप

पाकिस्तानी सेना(Pakistan Army) पर बॉर्डर पर एक बड़ा हमला हुआ है। जिसमें जानकारी के अनुसार अब तक 11 पाकिस्तानी जवानों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं कई गंभीर रूप से घायल भी हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस अटैक की जिम्मेदारी ली है।

Pakistan सेना पर बड़ा हमला!, बॉर्डर पर पाक के 11 जवानों की मौत

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ( TTP) ने मंगलवार रात को पाक पर हमला किया। जिसमें 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। हमले में मरने वालों में 2 अधिकारी और 9 सैनिक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- Jaipur Gas Cylinder Blast: 2 घंटे तक फटते रहे 150 से ज्यादा गैस सिलेंडर, जिंदा जला ड्राइवर, देखें भयावह तस्वीरें

pakistan
TTP के हमले में मारे गए 9 पाक सैनिक

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना TTP के खिलाफ अफगानिस्तान सीमा के पास ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हुई। बता दें कि इसमें TTP के 19 लड़ाके भी मारे गए हैं।

pakistan
मारे गए अधिकारी- लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ और मेजर तैय्यब राहत

भारत पर हमलावरों की मदद का आरोप

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने भारत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत हमलावरों को समर्थन कर रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें