Dehradun NewsHighlight

सुपरस्टार Rajinikanth की सादगी!, ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते दिखे, काम से लिया ब्रेक

Superstar Rajinikanth In Rishikesh Eating in pattal: सुपरस्टार रजनीकांत को देश ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया जाता है। आजकल वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर पहाड़ों में यानी की देवभूमि उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं। काम से ब्रेक लेकर वो आध्यात्मिक जर्नी पर हैं।

दरअसल शनिवार को वो उत्तराखंड आए थे। इसी बीच वो ऋषिकेश भी पहुंचे। जहां से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। इस फोटो में सुपरस्टार की सादगी नजर आई। अभिनेता ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते नजर आए।

Superstar Rajinikanth EATING FOOD IN PATTAL RISHIKESH

Superstar Rajinikanth ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते दिखे

रजनीकांत अक्सर उत्तराखंड आते रहे हैं। शनिवार को वो ऋषिकेश गए। जहां से उनकी एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने धोती-कुर्ता पहन रखा है। जहां पर वो सड़क किनारे पत्तल में खाना खा रहे हैं। रजनीकांत की ये सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है। बताते चलें कि वो बाद में गंगा आरती में भी शामिल हुए।

इस फिल्म में नजर आएंगे सुपरस्टार

बता दें कि रजनीकांत फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल जून में दस्तक दे सकती है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत की हेल्थ को ध्यान में रखकर की जा रही है। तो वहीं आखिरी बार रजनीकांत को कुली फिल्म में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें