Pauri Garhwal NewsBig News

बारामूला में उत्तराखंड का लाल सूरज नेगी शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख

बारामूला से दुखद खबर है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुए क्रॉस फायरिंग के दौरान उत्तराखंड का लाल सूरज सिंह नेगी शहीद हो गए।

बारामूला में उत्तराखंड का लाल सूरज नेगी शहीद

बता दें राइफलमैन सूरज को ड्यूटी के दौरान गोली लगी है। मूल रूप से कोटद्वार के लालपुर निवासी सूरज सिंह नेगी भारतीय सेना में राइफलमैन के पद पर तैनात थे। सूरज की शहादत की खबर से उनके गांव सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र में शोक की लहर है।

सीएम धामी ने जताया दुख

Martyr Suraj Singh Negi का पार्थिव शरीर जल्द ही उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज बचपन से ही बहादुर थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूरज की शहादत पर दुःख जताया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें