TrendingHighlight

सुहागरात बनी आखिरी रात!, 75 साल के बुजुर्ग ने की 35 साल की महिला से शादी, अगले ही दिन सुबह…

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक बुजुर्ग की सुहागरात उसके जीवन की आखिरी रात बन गई। यहां पर एक 75 साल के आदमी ने एक 35 साल की महिला से शादी की। लेकिन अगली ही सुबह उसकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम सांगरूराम है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अपने घरवालों के विरोध में जाकर दूसरी महिला से शादी रचाई। लेकिन ये शादी पूरे एक महीने भी टिक नहीं पाई।

75 साल के बुजुर्ग ने की 35 साल की महिला से शादी, अगले ही दिन सुबह…

कहा जा रहा है कि बुजुर्ग की स्वास्थ्य कारणों के चलते मौत हो गई। दरअसल कुछमुछ गांव के रहने वाले सांगरूराम की पत्नी की साल भर पहले ही मौत हुई थी। जिसके बाद से वो अकेले ही अपना जीवन व्यतित कर रहा था। उसकी कोई औलाद नहीं है। खेती करके ही वो अपना पेट पालता था। अकेलेपन से परेशान होकर उसने दूसरी शादी करने की सोची। हालांकि उसके परिवार वालों दूसरी शादी के लिए साफ मना कर दिया। लेकिन बुजुर्ग पीछे नहीं हटा। उसने दूसरी शादी करने की ठान ली।

सुहागरात बनी आखिरी रात!

सांगरूराम ने जलालपुर इलाके की रहने वाली 35 साल की मनभावती से शादी की। पहले दोनों ने 29 सिंतबर को कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की। लेकिन दोनों की ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। शादी के अगले दिन की सुबह सांगरूराम की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से गांव में अफवाह फैलने लगी।

भतीजे ने रुकवाई अंतिम संस्कार की रस्में

कहीं इन सब के पीछे पत्नी का हाथ तो नहीं। तो वहीं कुछ लोगों की माने तो सांगरूराम की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई है। सदेंह के चलते बुजुर्ग के भतीजे ने भी अंतिम संस्कार की रस्मों को रुकवा दिया। जब तक वो गांव ना पहुंचे अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। अब देखना ये है कि आगे क्या होता है? पोस्टमार्टम होगा या फिर पारिवारिक मामला परिवार में ही सुलझ जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें